फ़ोटो गैलरी
भगवान शिव के अवतार आदिगुरु शंकराचार्य जी महाराज ने 10 नाम सन्यास की स्थापना की। उनमें से सरस्वती नाम के किसी महापुरूष सन्यासी से स्वामी परमानंद सरस्वती ने सन्यास की दीक्षा ली। स्वामी परमानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी श्री भावानंद सरस्वती थे जिन्होंने ईगराह के इस आश्रम की स्थापना की। वर्तमान में यहां पर श्री भावेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर का निमार्ण श्री भावानंद आश्रम के संचालक स्वामी श्री सूर्यचैतन्य के प्रयास से हुआ। इसके चारो तरफ हरे-भरे पेड़ पौधे है तथा इसके अंदर प्राचीन गुफाएं है जो लगभग दो सौ-ढाई सौ साल पुरानी है। हर सोमवार को यहां पर हवन भी किया जाता है। भगवान महादेव की आरती की जाती है। हर वर्ष पौष महीने की पूर्णिमा को यहां पर बडा सत्संग भी किया जाता है। § श्री भावेश्वर महादेव मंदिर
- स्वामी भावानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी हीरानंद सरस्वती, स्वामी
- ओंकारानंद सरस्वती, स्वामी गीतानंद सरस्वती, स्वामी मंगलानंद सरस्वती, स्वामी
- ब्रह्मानंद सरस्वती और स्वामी अजरानंद सरस्वती।
- स्वामी हीरानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी नेकानंद सरस्वती, स्वामी
- बसंतानंद सरस्वती और स्वामी प्रेमानंद सरस्वती।
- स्वामी ओंकारानंद के शिष्य:- स्वामी पूर्णानंद सरस्वती, स्वामी अमरतानंद
- सरस्वती, साध्वी भास्करानंद सरस्वती और स्वामी चिदघनानंद सरस्वती।
- स्वामी गीतानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी चेतनानंद सरस्वती
- स्वामी मंगलानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी लक्ष्यानंद सरस्वती, स्वामी
- ब्रह्मानंद सरस्वती और स्वामी अमरानंद सरस्वती।
- स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी गोरक्षानंद सरस्वती।
- स्वामी अजरानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी
- शिवानंद सरस्वती, स्वामी सेवानंद सरस्वती और स्वामी अभयानंद सरस्वती।
- स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती के शिष्य:- स्वामी सूर्यानन्द सरस्वती।
- स्वामी सूर्यानन्द के शिष्य:- ब्रह्मचारी लोकेशानंद सरस्वती।






