सीमाएं

गांव जींद भिवानी सड़क मार्ग पर स्थापित हैं। गांव की सीमाएं पूर्व में बुआना , बीबीपूर , जामनीखेड़ा व पश्चिम में कागसर , पौकरी खेड़ी गांव की सीमा से लगती है। उत्तर दिशा में सिरसा खेड़ी गांव की सीमाएं लगती है। दक्षिण में खाण्डा खेड़ी गांव की सीमाएं लगती है। ईगराह गांव सभी सीमावर्ती गांवों से पक्की सड़कों से जुडा हुआ है। आज से लगभग 50 साल पहले गांव वाले पैदल यात्रा में जीन्द जाने के लिए कच्चे रास्ते का प्रयोग करते थे जो रजवाहा नं0. 7 के साथ-साथ लगता है।