गाँव का इतिहास
1723 विक्रम समवंत में माघ मास की पूर्णिमा में अम्मू जी इस गाँव में आए थे| वो पहले व्यक्ति थे जो इस गाँव में आए| उनके साथ उन के 5 पुत्र भी आए| जिनमें से एक का नाम दददू था| इन्होने ही इस गाँव की स्थापना की| उस से पहले ये महाराजा ग्याद की नगरी थी| जो की कुछ समय बाद उजड़ गई थी| जिसके दडे (गरक हुई ज़मीन) पर अम्मू जी ने इस गाँव को बसाया| गाँव में एक 158 साल पुराना कुँआ है जिसमें अभी भी पानी है, जिसके पानी को आज भी पीने में इस्तेमाल किया जाता है| गाँव में दो पाने हैं, जिनके नाम छोटा व बड़ा पाना है| गाँव में कई जातियों में बहुतायत जाटों की जिसमे अधिकतर रेढ़ु गोत्र के लोग है| इसके अलावा गाँव में जाटों के कई गोत्र जैसे नरवाल, बांबल, सहरावत हैं| गाँव में और कई जातियों जैसे ब्राह्मण, गोस्वामी, खाती, मनियार, कुम्हार, बाल्मिकी, हरिजन, नाई, तेलि, और मीरासी हैं|








Leave a Reply