आवासीय सुविधायें

गलियां

गांव की सभी गलियंा पक्की है तथा गंदे पानी की निकासी की उत्त्म व्यवस्था है। गांव की सभी गलियां चैडी है। व सभी गलियों मे रात को रोशनी का उचित प्रबंध है। गांव की गलियों की सफाई के लिए गांव मे सफाई कर्मचारीयों की नियुक्ति भी की गई है।

धरोहर

14

गांव के दक्षिण दिशा में दो बड़े टीले हैं। वर्तमान में स्थापित श्री भावानंदी आश्रम वाला टीला हड़प्पा काल से संबंधित माना जाता है तथा इसके साथ लगता दूसरा टीला कुषाण काल का माना जाता है। इन टीलों की ऊचांई लगभग 15 मीटर है। टीलों का कुल क्षेत्रफल 20 एकड़ भूमि के आसपास है। यहां पर खुदाई के दौरान बर्तन, सिक्के, मिट्टी के खिलौने, बड़े साईज की पक्की ईटें व कहीं पर चैड़ी दीवार भी मिलती है। यहां पर कुषाण काल के तांबे के सिक्के भी मिलते है। इन दोनों टिलों पर कहीं-कहीं ज्यादा मात्रा में राख गलियां धरोहर § थेह (टीले) 14 मिलती है। ऐसा लगता है कि इन बस्तियों का विनाश प्राकृतिक आपदा, आग से हुआ हो। मिट्टी की एक परत पर दूसरी परत दिखाई देती है। इतिहासकारों का मानना है कि इन बस्तियों का विनाश भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से भी हुआ हो और कहीं-कहीं पर मानव की हड्डियां भी बहुतायत संख्या में मिलती है।