उपलब्धिया

संगीत

गांव में लोग संगीत के बहुत शौकीन है। कला के क्षेत्र में यहां के कलाकारों ने दूर-दूर तक अपनी कला का जादू बिखेर कर गांव का नाम रोशन किया है। गांव में ढोल, बीन , बाँसुरी आदि वाद्य यंत्रों का एक समूह है जो विवाह , शादी व खुशी के अवसरों पर संगीत बजाते व गाते भी है। गांव के श्री बंदूमीर है जो सूर्य कवि पंडित श्री लख्मी चंद के सांग में नकली की भूमिका अदा करते थे। गांव के अन्य कलाकार श्री मोजाराम (ढोलक) , श्री ज्ञानीराम, श्री आजादसिंह, श्री सतबीर सिंह, श्री रणधीर सिंह (श्री धूलेखां) ये सब ढ़ोलक वादक है। इसके अलावा धनपत सांगी जो हरियाणा का प्रसिद्ध सांगी हुआ है । इसके साथ भी गांव के ही श्री ज्ञानी राम व श्री झम्मन ख़ाँ ढोलक वादक थे । श्री चंद बाल्मिकी बेंजू बजाने के अच्छे कलाकार थे । श्री तारांचंद बीन व श्री भागचंद गौस्वामी बांसुरी वादक थे। पंडित माई राम व पंडित रामप्रसाद गांव के प्रसिद्ध कवि है, जिन्होंने गांव से संबंधित घटनाओं पर रागनियां व गीत लिखे हैं । पंडित माई राम द्वारा रचा गया एक गीत जो सामाजिक गीत है। टेक बिन बोलनीय काया में अस्तुल कै करले बिन पानी दिये बाग में, फल-फूल के करले
1. बिन पति कै, नारी कै संतान क्यूकर हौ
गुरू धारण करे बिना, गुरू ज्ञान क्यूकर हौ
ज्ञान बिना ना भक्ति, न्यू कल्याण क्यूकर हो
बिन शस्त्र जंग के मै, मर्दान क्यूकर हो
टैम उकजा टेशन पै, वा मशुल कै करले।

2.एक दूजे की गर्ज-मर्ज बिना, प्यार ना चालै
गर्ज-मर्ज का जोड़ा बिन संग, संसार ना चालै
बिना गर्ज तो पहलम सेती, नार ना चालै
धर के पीसना सो ज्या, चाकी चूल के करले।
3. बिना दर्ब धन घर मै, सुकी बोर ना चाल्यै
दोनों धड़ एक सार बिना, खौर ना चाल्यै
दान हाथ से करया बिना, धरोहर ना चाल्यै
चाहे बिया पास का चण दै, उसका जोर ना चाल्यै
बिन मास्टर बिन बच्चे, स्कूल के करले।
4. जिसके लिख दी बदी, वो जस नाम के करदे
चोर-जार बदमाश झुठा का, धाम के करदे
जिसने खाणा ठगी का, वो काम के करदे
धाम पे भी जुल्म करें, उसका माई राम के करदे
लाखों माणस भसटै, उसका धूल के करले
बिन बोलनीय काया में, अस्तुल कै करले
बिन पानी दिये बाग में, फल-फूल के करले।

-पं0 श्री रामप्रसाद द्वारा रचा गया एक गीत

टेक काटे का दुःख आठ पहर का , छः महीने तक जूती का ।
जिन्दगी भर का दुःख हो सै, सुनियो राड़ कसूती का।।
1. खेत मैं पाड़ा, पड़ोस में माड़ा, दूर का भाड़ा दुःख देजा
गलती झाडै़, करै कवाड़ा, उत लुगांड़ा दुःख देजा
देश लिकाड़ा, सब तै माड़ा, रोज का राड़ा दुःख देजा
कोई आ कनफाड़ा, दुःख देज्या, रंग लाकै उत भभूति का।
2. शिखर दोपहारा, गाल में हारा, जिगरी प्यारा दुःख देजा
डाकर की गारा, घणा साहूकारा, घणा उधारा दुःख देजा
कर्जा भारा , टपकै ढ़ारा, माठा नारा दुःख देजा
छोटा चमकारा, बुरा बुफारा , पानी खारा दुःख देजा
झुठा लारा, दुःख देजा, नाश होवै करतुति का।
3. घणां हंगाया, बोझ उठाया, शेर जगाया दुःख देजा
घणा घबराया, आपना जाया, भुण्डा आया दुःख देजा
किकर की छाया, पाप की माया, सोाना पाया दुःख देजा
गरीब सताया, जुल्म कमाया, कमीण हिलाया दुःख देजा
ज्यादा खाया , दुःख देजा, मठ होज्या मजबूती का।
4. जल पै काई, मिले सिपाही, बुरी अश्नाई दुःख देजा
बिना रोग दवाई, अपनी जाई, बुरा जमाई दुःख देजा
घणी सताई, घणी समाई, घणी भलाई दुःख देजा
कह ‘राम प्रसाद’ याद राखीयों घणी अच्छाई दुःख देजा।
घा पै सोई, दुःख देजा, दुःख हौ सै पाड़नी कुत्ती का।
काटे का दुःख आठ पहर का , छः महीने तक जूती का ।
जिन्दगी भर का दुःख हो सै, सुनियो राड कसूती का।।