सुविधायें

खेल – कूद की व्यवस्था :

khel

गांव में एक राजीव गांधी खेल-कूद स्टेडियम है। जिसमें हर रोज गांव के युवक व्यायाम करते है। बहुत से युवक मेहनत/अभ्यास करके सैना में भी भर्ती हो चुके है। प्राचीन समय में श्री मामचंद, श्री मामन शर्मा, श्री रूपचंद और श्री रामजीलाल कुश्ती के उच्च स्तर के खिलाड़ी हुए है। मैदान में शहीद दिलबाग सिंह की प्रतिमा स्थापित की हुई है जो बारामूला आतंकी मूठभेड में शहीद हुए थे। यहां के युवा अपना खेल खेलने या व्यायाम करने से पहले शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हैं। किसी भी प्रकार की खेलकूद प्रतिस्पर्धा होती है तो सबसे पहले शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण की जाती है। गांव के अंदर राष्ट्रीय तथा अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। इस स्टेडियम में कबड्डी, कुश्ती, वाॅलीबाल, हैंडबाल, क्रिकेट व खो-खो आदि खेलों का मैदान है।

गाँव में एक उप स्वस्थत केंद्र है जिसमें चार कार्यकर्ता कार्यरत है इसमें 2 ए एन एम हैं| गाँव में जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र रामराय गाँव से मिलते है| MPHW बिंला देवी (9812457635) है|

स्वास्थय सेवाएं :

10

गांव में स्वास्थ्य सेवाए की बहे तर व्यवस्था है। गावं में एक पी.एच.सी. है जिसका अपना भवन है व उचित कर्मचारियो की व्यवस्था है। यहां पर पा्र थमिक स्तर की स्वास्थ्य
सेवाए उपलब्ध करवाई जाती हहै। सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओ का भरपरू लाभ गा्र मवासियांे को समयबद्ध तरीके से प्रदान किया जाता है। गांव में आठ आंगनवाड़ी केन्द्र हैं जहां पर 3-6 साल तक के बच्चों को उचित पोषण आहार दिया जाता है व उनको खेल-खेल में पढ़ाई-लिखाई के बारे में सिखाया जाता है व शिष्टाचार और अनुशासन की बातें सिखाई जाती है। गांव में एक डाकघर है तथा एक आर्युवेदशाला भी है।

पशु चिकित्सालय : 

गांव में एक पशुचिकित्सालय भी है जिसका सरकारी भवन है। जिसमें पशुओं के उपचार हेतु सरकारी चिकित्सक नियुक्त किया हुआ है।  यहाँ पर ग्रामवासी अपने पशुओं का ईलाज करवाते है। नियमित रूप से पशुओं का टीकाकरण किया जाता है। इसमें बिजली व पानी की पूरी व्यवस्था है।