गाँव का इतिहास

1723 विक्रम समवंत में माघ मास की पूर्णिमा में अम्मू जी इस गाँव में आए थे| वो पहले व्यक्ति थे जो इस गाँव में आए| उनके साथ उन के 5 पुत्र भी आए| जिनमें से एक का नाम दददू था| इन्होने ही इस गाँव की स्थापना की| उस से पहले ये महाराजा ग्याद की नगरी थी| जो की कुछ समय बाद उजड़ गई थी| जिसके दडे (गरक हुई ज़मीन) पर अम्मू जी ने इस गाँव को बसाया| गाँव में एक 158 साल पुराना कुँआ है जिसमें अभी भी पानी है, जिसके पानी को आज भी पीने में इस्तेमाल किया जाता है| गाँव में दो पाने हैं, जिनके नाम छोटा व बड़ा पाना है| गाँव में कई जातियों में बहुतायत जाटों की जिसमे अधिकतर रेढ़ु गोत्र के लोग है| इसके अलावा गाँव में जाटों के कई गोत्र जैसे नरवाल, बांबल, सहरावत हैं| गाँव में और कई जातियों जैसे ब्राह्मण, गोस्वामी, खाती, मनियार, कुम्हार, बाल्मिकी, हरिजन, नाई, तेलि, और मीरासी हैं|

गाँव में 132 साल पहले स्वामी भावनंद सरस्वती जी ने एक आश्रम की स्थापना की थी| जिसका नाम साधु आश्रम रखा गया| साधु आश्रम में स्वामी भावनंद सरस्वती जी द्वारा अपने हाथों से बनाई गई कई गुफाएँ है| उनके द्वारा लगाई गयी कुछ जटिल जड़ी बूटियाँ भी अब तक आश्रम में मोजूद है, स्वामी भावनंद सरस्वती जी के बाद स्वामी हीरानंद जी, स्वामी अजरानंद जी, स्वामी दुर्गेश आनंद ने उनकी देखरेख की| स्वामी दुर्गेश आनंद जी अभी गद्दी पर कार्यरत्त है, आश्रम की देखरेख सूर्यनंद सरस्वती जी करते है|

गाँव में करीब 1700 ईसवीं का एक नीम का पेड़ है जो की गाँव के बसने से पहले का है| गाँव में 4-5 फ्रांस के वृक्ष है |

History

ईगराह के वृद्ध अध्यापक श्री रामकरण जी ने बताया है कि यह गांव वैदिक काल में राजा ग्याधी के राज्य का महत्वपूर्ण नगर था। इसीलिए इसका नाम ग्याधी से बदलता हुए ईगराह हो गया। कुछ लोगों का मानना है कि गांव का नाम जीन्द में प्रसिद्ध ईगारही देवी के नाम से गांव का नाम ईगराह पड़ा है। वर्तमान गांव की बस्ती का चार सौ से पांच सौ साल पुरानी मानी जाती है। वर्तमान बस्ती में सबसे पहले जाट समुदाय के रेडू गोत्र के लोग गांव बालक जिला, हिसार से यहां आकर बसे थे। इसके बाद परम्परा अनुसार अन्य वर्गों व जाति के लोगों का भी इस गांव में आगमन होता गया। इस गांव में 1947 तक ब्राहमण, जाट, बैरागी, गोस्वामी, नाई, कुम्हार, लोहार, सुनार, खाती, झीमर, छिप्पी, तेली, मनियार, चमार, बाल्मिकी, मिरासी, शेख, मुस्लिम समुदाय के लोग रहते थे। 1947 के बाद शेख व मुस्लिम लोग पाकिस्तान चले गये। जो आजकल पाकिस्तन के मुलतान शहर में रह रहे है। वर्तमान में इस गांव में ब्राहमण, जाट, बैरागी, गोस्वमी, नाई, कुम्हार, लोहार, सुनार, खाती, झीमर, छिप्पी, तेली, मनियार, चमार, बाल्मिकी, मिरासी व पंजाबी समुदाय के लोग आपस में बड़े प्रेम से रहते हंै।